फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की बाइक का किया चालान, दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान एक दरोगा को लेखपाल की बाइक का चालान करना मंहगा पड़ गया। क्वांरटीन सेंटर पर तैनात लेखपाल शनिवार शाम घर लौट रहा था। उसी वक्त ओवरब्रिज के नीचे पुलिस चौकी इंचार्ज ने चालान कर दिया। इसकी शिकायत पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

लेखपाल लालू यादव की इस समय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बने क्वांरटीन सेंटर पर ड्यूटी लगी है। बताते हैं कि शनिवार शाम लेखपाल क्वांरटीन सेंटर से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय ओवरब्रिज के नीचे स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र तोमर ने उन्हें रोक लिया। उस वक्त लेखपाल हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे दरोगा ने उनकी बाइक का चालान कर दिया। जबकि लेखपाल ने दरोगा से कहा था कि वह पूरा दिन क्वांरटीन सेंटर में काम करते रहे हैं। वह थक गए हैं। इसलिए थोड़ा आराम करने जा रहे हैं। इसके बावजूद दरोगा ने नहीं सुना और चालान कर दिया। इधर, उसी समय मथुरिया चौराहे के पास पुलिस ने एक और लेखपाल को पकड़ लिया और चालान करने को कहा लेकिन किसी तरह लेखपाल की बाइक का चालान नहीं हुआ। इधर, लेखपाल की शिकायत पर तहसीलदार रामनयन सिंह ने डीएम से बात की। उन्होंने बताया कि शहर के करीब 20-25 लेखपालों की ड्यूटी लगी है। हर समय उनका आना जाना लगा है। ऐसे में उनके वाहन का चालान करना सही नहीं है। डीएम कुमार प्रशांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए। जिस पर एसएसपी अशोक कुुमार त्रिपाठी ने दरोगा शैलेंद्र तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें