फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर दबोचे, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर पकड़े हैं। उनसे चोरी की पांच बाइकें बरामद हुईं हैं। दोनों ऑटोलिफ्टर बाइक चोरी करके अलग-अलग इलाकों में बेच देते थे। बृहस्पतिवार रात भी बाइक बेचने आए थे और पकड़ लिए गए। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एसआई अर्जुन सिंह कछला तिराहा के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान दो बाइक सवार तिराहा से गुजरते दिखे। तभी पुलिस ने कागजात चेक करने के लिए उन्हें रोक लिया। दोनों बाइक सवारों से कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सके। इससे पुलिस ने दोनों बाइक अपने कब्जे में ले ली। पूछताछ के लिए दोनों को कोतवाली ले जाया गया। वहां उन्होंने अपने नाम अल्लीपुर निवासी हरविलास और शुकरुल्लापुर निवासी प्रदीप बताया।
उन्होंने कबूला कि ये दोनों ने बाइक चोरी की हैं। वह दोनों बाइक बेचने जा रहे थे। ये बाइक उन्होंने संभल, दिल्ली और आसपास इलाकों से चोरी की हैं। बाद में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ धारा एफआईआर दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें