बिल्सी के खंडुआ में हुए श्याम बाबा के संकीर्तन में सजाया गया दरबार। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खंडुआ में बुधवार की रात श्री सेवादार समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया।
इस मौके पर खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद भव्य दरबार सजाया गया और 56 भोग लगाए गए। बाबा के भक्तों ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। बीच-बीच में यहां बाबा की भव्य झांकी भी पेश की गई। इसके बाद देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्याम प्रेमियों को समिति ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। संवाद