फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की डिटेल खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जहां आम लोगों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, तो वहीं धार्मिक स्थलों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिस क्षेत्र में जिस धर्म या जाति के अधिक लोग निवास करते हैं, उन्हें धर्मस्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके लिए उनकी कमेटी बनाई जा रही है, जिससे धर्मस्थलों को कोई हानि न पहुंचा सके।
विज्ञापन

अयोध्या फैसला आने से पूर्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जुटे हुए हैं। जिले की पुलिस अपने-अपने इलाके में जाकर प्रत्येक धर्मस्थल की डिटेल खंगाल रही है। उनके इलाके में कितने मंदिर हैं और कितनी मस्जिद हैं। सबका ब्योरा पुलिस एकत्र कर रही है, साथ ही मंदिर के पुजारी कौन हैं, उनका मोबाइल नंबर और मंदिर के आसपास कौन लोग रहते हैं। किस जाति या धर्म के लोग रहते हैं। इसी तरह मस्जिदों के बारे में डाटा एकत्र किया जा रहा है। अब तक पुलिस अधिकतर क्षेत्रों में जाकर धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर चुकी है। पुलिस ने वहां, जिस धर्म या जाति बाहुल्य के लोग हैं, उन्हें अपने इलाके के मंदिर या मस्जिद की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समझाया जा रहा है कि कोई व्यक्ति धर्मस्थल को नुकसान पहुंचाता है तो वे सीधे पुलिस को सूचना दें, साथ ही उन्हें रोकने की कोशिश करें।
बदायूं। अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। हर तिराहे-चौराहे पर लगाए गए पुलिस कर्मी पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद हैं। उन्हें हर समय चौकन्ना रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शहर की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर गढ़ाए हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में एक बैठक की। डीएम एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्णय आने से पूर्व जनता से मधुर संबंध बनाए रखें। हिन्दू मुस्लिम क्षेत्रों में पैदल मार्च करें और सभी मोहल्ले वासियो से शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील करें। डीएम ने कहा कि जनपद वासी एक दूसरे के साथ आपसी प्रेम भाव के साथ रहें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। समाज में अशांति फैलाने वाले खुराफाती तत्वों को मुचलका पाबंद किया गया है। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रहेगी। प्रशासन हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाद में उन्होंने पुलिसबल के साथ छह सड़का पहुंचकर रूट मार्च किया, साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
उसहैत। बुधवार को थाना परिसर मेें पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इंस्पेक्टर अमृत लाल ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों से सचेत रहने को कहा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राम कश्यप, गौरव कुमार, मुन्ना सिंह, अखिलेश गुप्ता, महेश चन्द्र, अटल भारद्वाज, ओम सिंह सहदेव सिंह, रामवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
नाधा। सीओ सहसवान रामकरन ने पुलिस चौकी नाधा में एक मीटिंग की। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। कहा कि किसी भी विवाद को आपस में मिल बैठकर निपटा सकते हैं। किसी के बहकावे में न आए और शरारती तत्वों से सतर्क रहकर पुलिस का सहयोग करें।
अयोध्या मामले को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पुलिस आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस है। सभी लोग न्यायालय के निर्णय को मानेंगे। फिर भी कोई खुराफात करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें