फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव सालारपुर निवासी फिरासत के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गैंगस्टर फिरासत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 हजार के इनामी गैंगस्टर फिरासत को दबोच लिया। पुलिस उसको कई दिनों से तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी फिरासत गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश थी। कई बार पुलिस उसके घर पर दबिश दे चुकी थी लेकिन आरोपी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। 

उसकी तलाश में कई मुखबिर भी लगाए थे। जहां भी उसकी सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम वहीं जाकर दबिश दे रही थी। आरोपी काफी शातिर है। इससे वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा था। मंगलवार सुबह पुलिस को उसकी सटीक सूचना मिली। 
विज्ञापन


UP: 'भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है...' ज्योत्सना राय की मौत पर प्रियंका ने सरकार को घेरा
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने नादे की गौटिया चौराहे के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें