फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने तालाब के पास दो तस्करों को किया गिरफ्तार, नौ कछुआ बरामद, बाइक सीज

Sat, 27 Jan 2024 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गांव कालाकूड़ा में शुक्रवार को दो तस्कर एक तालाब में कछुआ पकड़ रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास बोरी में नौ कछुए मिले। 
 
विज्ञापन
बोरी में रखे कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मूसाझाग थाना पुलिस ने शुक्रवार को कछुआ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से नौ कछुआ बरामद हुए हैं। उनकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। रेंजर अमित सोलंकी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों तस्करों को जेल भेज दिया। आरोपियों की बाइक सीज कर दी गई है।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कालाकूड़ा में शुक्रवार को दो तस्कर एक तालाब में कछुआ पकड़ रहे थे। उन्हें देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी, जिससे कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों से नौ कछुआ बरामद हुए हैं। बताते हैं कि दोनों तस्कर बाइक लेकर तालाब पर पहुंचे थे। उन्होंने बाइक तालाब किनारे खड़ी कर दी थी और कछुओं को पकड़ना शुरू कर दिया। 

Budaun: सोशल मीडिया पर अपलोड किए दुष्कर्म पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो, आरोपी पर रिपोर्ट
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ग्राम कालाकूड़ा निवासी श्यामवीर उर्फ नन्हे और मूसाझाग निवासी अरविंद बताए। पुलिस उन्हें, उनकी बाइक और कछुओं को थाने ले आई। इसकी सूचना पर वनरक्षक धर्मेंद्र कुमार और उनके हमराह प्रेमपाल भी थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। उनकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ा था। उनके पास से नौ कछुआ बरामद हुए थे। दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। बरामद कछुओं को तालाब में छुड़वाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें