फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Mon, 15 Jul 2024 06:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर खड़ी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10:15 बजे निजामपुर मार्ग पर इनायतगंज तिराहे के नजदीक पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। एक सिपाही घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि एसओ रामेंद्र सिंह और एसआई इंतजार हुसैन अपनी टीम के साथ रविवार रात निजामपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी मुईन इनायतगंज तिराहे पर देखा गया है। वह मूल रूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी का रहने वाला है।

इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इससे वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और बिनावर इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही आबिद दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली 
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। आरोपी को दाहिने पैर में गोली लग गई और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

थाना पुलिस ने सिपाही और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर को सिटी आलोक मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एक सप्ताह पहले पकड़े गए थे आरोपी के दो साथी
खंडसारी मोहल्ला निवासी मुईन, उसके साथी मुलू और इमरान ने 28 जून की रात एक गोवंशीय पशु को मार डाला था। इसमें मुलू और इमरान पिछले मंगलवार को पकड़े गए थे जबकि मुईन भागने में सफल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें