फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा जैसा रुतबा गालिब कर रहे एचसीपी

Fri, 06 Feb 2015 08:14 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एचसीपी (हेड कांस्टेबल ऑफ पुलिस) अब दरोगाओं जैसा रुतबा गालिब कर रहे हैं। प्रमोटेड एचसीपी नियम विरुद्ध कंधों पर टू स्टार, पी-कैप और बिना होलस्टर का रिवाल्वर खोंसकर चल रहे हैं। इनका ये रूप देखकर दिन-रात ड्यूटी करने वाले सब इंस्पेक्टर कसमसा रहे हैं।
विज्ञापन


सूबे में उप निरीक्षकों की कमी को देखते हुए एसआई का पे-स्केल ले रहे एचसीपी को एक स्टार लगाने का अधिकार दे दिया गया था। तय हुआ था कि ये छोटी-मोटी विवेचनाओं में पुलिस का सहयोग किया करेंगे। लेकिन यह प्रमोटेड एचसीपी नियमों को ताक पर रखकर सब इंस्पेक्टर बनकर अपने क्षेत्र में रौब गालिब कर रहे हैं।

जिले में इस समय 70 एचसीपी हैं। कुछ की आमद होनी है। इनमें कुछ विशेष श्रेणी के दरोगा हैं। सिविल लाइंस थाने और कोतवाली में दो-दो एचसीपी हैं। कुछ को एसआई पद पर प्रोन्नत करने की प्रक्रिया चल रही है। उससे पहले ही खुद को दरोगा से कम नहीं समझते। अधिकारियों के सामने भी यह टू स्टार और पी-कैप के इस्तेमाल से गुरेज नहीं करते। इतना जरूर है कि एचसीपी एक स्टार को कोर्ट में और परेड के दौरान निकाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ये है नियम
1. एचसीपी (हेड कांस्टेबल ऑफ पुलिस) काले रंग के जूते पहनेंगे।
2. इनकी वर्दी में एक स्टार होगा और गोल टोपी का इस्तेमाल करेंगे।
क्या कर रहे हैं
1. वर्दी पर टू-स्टार लगाकर घूम रहे हैं।
2. गोल की जगह पी टोपी पहन रहे हैं।
3. बिना होलस्टर रिवाल्वर खोंस कर चल रहे हैं।
000
एचसीपी एक स्टार का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर नियम विरुद्ध टू स्टार का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- बालेंदुभूषण सिंह, एसपी (देहात)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें