फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोहिलखंड ओपन ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड समेत आठ पदक जीते

विज्ञापन
मेडल के साथ ​खिलाड़ी सक्षम, रजत, अनुभव, रोहित और लक्ष्य। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। एलिट मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने बरेली में आयोजित रोहिलखंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 24 एवं 25 अक्तूबर को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अनुभव शाक्य, रोहित राजपूत, एकलव्य, प्रिया और लक्ष गुलाटी ने स्वर्ण पदक और रजत राजपूत, आव्या और सक्षम ने रजत पदक जीता। इस दौरान कोच अभिनव यादव और रजत गुप्ता खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से यह सफलता मिली है। एकेडमी का लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। संवाद


आसिम ने जीता गोल्ड
बदायूं। ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मोहम्मद आसिम फय्याज ने गोल्ड मेडल जीता। आसिम ने अंडर-40 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। आसिम अधिवक्ता मोहम्मद शीराज आलम के पुत्र हैं। उनकी सफलता पर परिवार और विद्यालय में खुशी है। शिक्षकों ने बताया कि यह कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। संवाद

मेडल के साथ खिलाड़ी सक्षम, रजत, अनुभव, रोहित और लक्ष्य। स्रोत स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें