फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ गिरने से पाइपलाइन टूटी, 150 घरों में पेयजल का संकट

विज्ञापन
उझानी मे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। रेलवे स्टेशन मार्ग पर बारिश के दौरान हवा के झोंके से करीब 70 साल पुराना शीशम का पेड़ गिरने से नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलभराव कम होने के बाद शाम को पाइपलाइन का मामला सामने आया तो पालिका कर्मियों ने खोदाई कराके मरम्मत शुरू करा दी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रभारी सफाई निरीक्षक राजकुमार गुप्ता समेत जल अनुभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ गिरने के दौरान जड़ों के उखड़ आने से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मौका मुआयना किया। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के आसपास जेसीबी की मदद से गड्ढे की खोदाई कराई गई।
प्रभारी सफाई निरीक्षक ने बताया कि पेड़ के पास का पूरा पाइप फट गया है। पाइप बदले जाने का काम शाम तक चला। इससे पहले पालिका कर्मियों ने पेड़ की मोटी डालों को कटवाने का काम भी कराया।
विज्ञापन

पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे स्टेशन रोड इलाके के अलावा मिल कंपाउंड में भी बुधवार से बृहस्पतिवार शाम तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। इस दौरान करीब डेढ़ सौ घरों में पेयजल का संकट बना रहा।
प्रभारी सफाई निरीक्षक ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बारे में पेड़ गिरने के तुरंत बाद ही पता लग गया था, लेकिन पालिका की प्राथमिकता सड़क से मलबा हटवाकर आवागमन सुचारू कराने की थी। आवागमन बुधवार अपराह्न में ही शुरू करा दिया गया था।





कई घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान



बिल्सी। तेज बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार करीब एक घंटा हुई बारिश से कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई।



नगर के मोहल्ला संख्या-4 में बालाजी चौराहे से गौसिया मस्जिद तक सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ। मोहल्ला संख्या चार स्थित हरिजन बस्ती में भी जलभराव हुआ। गलियों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। उधर, मोहल्ला संख्या तीन में भी जलभराव हुआ।







बमनी गांव में स्कूल के रास्ते पर जलभराव, बच्चे परेशान



जगत। विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव बमनी में बारिश के बाद जलभराव और गंदगी से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी परिषदीय स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनी सीसी रोड का लेवल सही नहीं है। इससे पूरे गांव का गंदा पानी एक ही स्थान पर जमा हो जाता है। पानी के साथ कचरा भी जमा होने से रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में फिसलने का डर बना रहता है। ग्रामीण चन्द्रभान, अतर सिंह और जितेंद्र ने प्रशासन से सड़क और नालियों की समुचित सफाई कराने के साथ जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। संवाद

उझानी मे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराते पालिका कर्मी। संवाद

उझानी मे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराते पालिका कर्मी। संवाद

उझानी मे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराते पालिका कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें