मनौना धाम जा रहे थे बुआ-भतीजा और बहन
परिजनों के अनुसार, महेश्वरी देवी आठ दिन पहले ही मुरादाबाद से मायके वरीपुरा आई थी। रविवार को उनका मन मनौना धाम दर्शन करने जाने का हुआ। इसके बाद ही रविवार सुबह सत्यम अपनी बाइक से बुआ और बहन को लेकर मनौना धाम के लिए निकला। गांव से कुछ दूर निकलते ही हादसा हो गया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बहन को नहीं बताया, भाई और बुआ की मौत के बारे में
आंवला-बिसौली मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की मौत के बाद घायल बहन मानवी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जिला अस्पताल में उसके साथ उसकी ताई विमलेशा और उसके मामा हैं। मानवी को भाई सत्यम और बुआ महेश्वरी देवी की मौत होने के बारे में नहीं बताया गया है। बहन मानवी ताई से बार-बार भाई सत्यम के बारे में पूछ रही है। मानवी के सवाल पर ताई कहती हैं कि वो ठीक है, उसके भी चोटें आई हैं।