फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली समेत पूरे मंडल में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Sun, 19 Jul 2026 10:53 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather News: मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बरेली में रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बरेली में बारिश का दौर जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरेली समेत पूरे मंडल में बारिश का दौर जारी है। रविवार को तड़के चार बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो सुबह 11 बजे के बाद भी जारी रही। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस तथा गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक जिलेभर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही मानसूनी सक्रियता के कारण 21 जुलाई तक बारिश और तापमान में गिरावट के आसार हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर बाढ़ खंड ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- UP News: चावल-चीनी की कीमतों में इजाफा, मसालों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट; जानें रेट
विज्ञापन


तापमान में गिरावट 
रविवार को सड़कों पर निकलने वाले लोग बरसाती और छतरियों का सहारा लेते दिखे। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के छज्जों के नीचे खड़े होकर मौसम के थमने का इंतजार करते रहे। इससे पहले शनिवार को जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना, वहां हल्की और तेज बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

इससे पहले शनिवार को भोर में करीब पांच मिमी बारिश के बाद घने बादल मंडराते रहे, पर तेज बारिश की उम्मीदों पर उच्च वायुदाब भारी पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद धूप निकलने लगी और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को आसमान साफ रहा लेकिन नमी की अधिकता से हवा ने राहत का अहसास कराया। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बाढ़ खंड की सतर्कता और अपील
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर बाढ़ खंड ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, रामगंगा और किच्छा समेत जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर अभी सामान्य है। इसके बावजूद, बाढ़ चौकी प्रभारियों और संबंधित समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष से भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता राहुल ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर तत्काल सूचना दें। संवेदनशील गांवों और तटवर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि नदियों का जलस्तर बढ़ने पर तुरंत नियंत्रण कक्ष के नंबर 0581-2511664 पर सूचना दें।
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर में जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें
शाहजहांपुर में रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लगातार बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। 

कलान और मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को कटान और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका सताने लगी है। प्रशासन भी नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर ने बरसात के शुरुआती दौर में ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें