फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूरिया के टैग माल बांटने के फोटो वायरल, हुई जांच

विज्ञापन
उझानी रैक प्वाइंट पर ट्रॉली में यूरिया के कट्टों के साथ रखे जाते जिंक के डिब्बे। संवाद
विज्ञापन
उझानी। मालगाड़ी अनलोड करने के दौरान रेलवे के रैक प्वाइंट पर यूरिया की बोरियों के साथ टैग माल (खेती में प्रयुक्त अन्य सामग्री) दिए जाने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जानकारी होने पर जिला कृषि अधिकारी जांच को मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाद के फुटकर विक्रेताओं से जानकारी की।
विज्ञापन

उझानी रैक प्वाइंट से ही यूरिया और डीएपी की पूरे जिले के फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई की जाती है। रविवार सुबह रैक की अनलोडिंग के दौरान जिला वितरक के कर्मचारी ने फुटकर विक्रेताओं को वितरण शुरू किया। कुछ देर बाद ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूरिया के बोरों के साथ टैग माल के पैकेट के फोटो वायरल कर दिए गए।
कुछ फुटकर विक्रेताओं ने कानाफूसी शुरू कर दी। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत रैक प्वाइंट पर आए। उन्होंने फुटकर विक्रेताओं से जानकारी की। सैदपुर निवासी फुटकर खाद विक्रेता ने डीईओ के सामने अपना पक्ष रखा। डीईओ ने बताया कि जांच में टैग माल को लेकर कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

सैदपुर की एक फर्म के मालिक ने उन्हें बताया कि पैकेट में ट्रॉली पर जो पैकेट थे, वह उनके हैं। इसका मुख्य वितरक से कोई लेना देना नहीं है। पैकेट रैक प्वाइंट पर कैसे पहुंचे, इसे लेकर आसंजस बना हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें