फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टमार्टम हाउस में युवक को पीटने पर फार्मासिस्ट हटा

Thu, 30 May 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर अ​धिकारियों को अपनी चोटें दिखाता युवक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पोस्टमार्टम हाउस पर महिला के शव की आंखें निकालने के मामले में विवादित रहे फार्मासिस्ट और एक कर्मचारी ने शव उठाने वाले युवक को पीट दिया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। युवक ने सिविल लाइंस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसकी सूचना पर सीएमओ, सीओ सिटी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्ट को पोस्टमार्टम हाउस से हटा दिया और इस मामले में जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर में रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाला विक्की पोस्टमार्टम हाउस पर शव उठाने का काम करता है। वह बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था। विक्की का आरोप है कि बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर चार लोगों के शव आए थे। उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान एक शव का पोस्टमार्टम करने के नाम पर 500 रुपये लिए गए। उसने अंदर रुपये लेने वाले कर्मचारी से 100 रुपये मांग लिए थे। इसी बात पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार और दूसरा कर्मचारी सत्यवीर चिढ़ गए। दोनों ने पोस्टमार्टम हाउस का चैनल अंदर से बंद कर लिया। फिर उसके साथ मारपीट कर दी। उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद विक्की सिविल लाइंस थाने पहुंचा। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की लेकिन इस मामले की जांच करने सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन की।
इसके बाद सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्ट संजीव कुमार को पोस्टमार्टम हाउस से हटा दिया। हालांकि अभी दूसरे कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। सीएमओ ने बताया कि इसमें जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- युवक अज्ञात शव उठाने का काम करता है। वह बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर आया था। उसके साथ मारपीट हुई है। इस पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार को हटा दिया गया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।- डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें