सिलहरी। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सनाय में किसान राकेश को उसके ही पालतू बैल ने सींगों से उठाकर जमीन पर कई बार पटका, जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें सिर और सीने सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना उस समय हुई जब राकेश अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। उनके साथ उनका निजी बैल भी था, जिसे वह खेत तक ले जा रहे थे। खेत के पास पहुंचते ही और बैल को चारा खिलाने के लिए आगे बढ़ते ही बैल अचानक चौंक गया। अज्ञात कारण से बेकाबू होकर बैल ने राकेश पर हमला कर दिया। घटना होते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बैल को काबू किया। घायल राकेश को उठाकर डॉक्टर के पास ले जाया गया। संवाद