प्रदर्शन के दौरान पूर्व बीडीसी मेंबर साकिब खान ने कहा कि अखिलेश यादव ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। लोकसभा और राज्यसभा में भी मामला नहीं उठाया। जिन मुसलमानों के वोटों की बदौलत अखिलेश यादव प्रदेश के सीएम बन चुके हैं, आज उन्हीं से परहेज कर रहे हैं।
बदायूं के शेखूपुर कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने सपा को नई सपा और मुस्लिम विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पूर्व बीडीसी मेंबर साकिब खान ने कहा कि अखिलेश यादव ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। लोकसभा और राज्यसभा में भी मामला नहीं उठाया। जिन मुसलमानों के वोटों की बदौलत अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके है, आज अखिलेश यादव को उन्हीं मुसलमानों से परहेज है।
साथ ही कहा कि आजम खां सपा के संस्थापक सदस्य हैं, इसके बावजूद सपा ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर सपा ने आजम खान के लिए संघर्ष किया होता तो वह आज जेल में नही होते।