इस मारपीट व पथराव में एक पक्ष के महावीर, गीतम, पान सिंह, विनीता, दुर्वेश, उमेश, सोनपाल सिंह और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इसमें महावीर की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब घंटे भर तक दोनों पक्षों में बीच संघर्ष चला। तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में मुजरिया पुलिस और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह गांव पहुंचे, तब कहीं घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अभी किसी पक्ष ने थाने आकर तहरीर नहीं दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव में पुलिस बल तैनात
मामले को लेकर सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।