फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बैंक खाते में पहुंचते ही मिलेगा मैसेज

Wed, 13 Jan 2016 06:33 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन पा रहे लाभार्थी अपना फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर उनके बैंकेखातों में जमा करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने दिए हैं। पाठक ने कहा कि पेंशनधारक लाभार्थी यह सूचनाएं नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह सूचना मिलने के बाद पेंशन पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके मोबाइल पर एक मैसेज पहुंच जाएगा। इससे लाभार्थियों को दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  
विज्ञापन


अब तीन माह में भेजी जाएगी पेंशन
बदायूं। अब तक  छह माह में भेजी जाने वाली पेंशन खाताधारकों के बैंक खातों में प्रत्येक तीन माह में भेजी जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि पेंशनधारक खातों से पेंशन निकालते रहें और बैंक  खातों का संचालन अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें