डीआरडीए से गायब हुई थीं सात फाइल, एक कंप्यूटर
विकास भवन से गायब हुईं सात फाइलों और एक कंप्यूटर के मामले में आरोपी कर्मचारियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है, क्योंकि इस मामले में डीआरडीए के पूर्व पीडी से जवाब तलब किया था, जिसमें उन्होंने जवाब दे दिया है। इससे इस मामले में जल्द ही सीडीओ के स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
बीते वर्ष डीआरडीए की सात फाइल गायब हो गई थीं, जिसमें तीन पटल लिपिकों से इस बारे में पूछताछ की गई थी। फाइल न मिलने पर पटल लिपिकों लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए थे। पटल लिपिकों ने डीआरडीए के तत्कालीन पीडी रामरक्ष पाल यादव को फाइल देने का स्पष्टीकरण दिया था। विभाग का एक कंप्यूटर भी ले जाने का आरोप रामरक्ष पाल पर लगाया गया था। इस मामले में सीडीओ ने उन्हें एक नोटिस दिया था, जिसका उन्होंने जवाब दे दिया है, लेकिन विभागीय अधिकारी इसे सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जल्द कार्रवाई संभव है।
------
तत्कालीन पीडी रामरक्षपाल का जवाब आ गया है। सीडीओ को मामले से अवगत कराने के बाद ही कार्रवाई के बारे में तय किया जा सकेगा। अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है।
-रवींद्र नाथ सिंह यादव, पीडी डीआरडीए