पेंशन एरियर का भुगतान कराने के बाद लाभार्थियों के साथ मौजूद पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा
- फोटो : संवाद
बदायूं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने शनिवार को 10 साल से रुके हुए पेंशन एरियर, अर्जित अवकाश व सातवें वेतन के एरियर की धनराशि 15, 71,229 रुपये की राशि 25 लाभार्थियों के बैंक खातों में भिजवाई। इससे कई बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी कारणों से पेंशन एरियर की फाइलें वर्षों से लंबित थीं। इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई और कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। कहा कि बुजुर्गों और जरूरतमंद को उनका अधिकार समय पर मिलना ही चाहिए। यह केवल पेंशन नहीं, बल्कि उनके जीवन-यापन का सहारा भी है। वर्षों से अटकी राशि अब उनके पास पहुंच गई है। वहीं पेंशनधारक इस पहल से काफी खुश हैं। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, रजनेश, सुमित सिंह, कर्मचारी नेता रमेश-डी लाल आदि मौजूद रहे।