फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू जीवन को करता है बर्बाद : एडीजे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में तम्बाकू निषेध दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते कलाकार। स
विज्ञापन
बदायूं। अपर जिला जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एडीजे ने तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियां, जैसे मुंह व गले का कैंसर आदि के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने निशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि किसी प्रकार महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो वह अपने शिकायती पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय व संबंधित थाना में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपनी बेटियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, ताकि बेटियां वरिष्ठ परिजनों के साथ बेझिझक अपनी बात को रख सकें। साथ ही प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर-15100, राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर 1076, 112. 1090 आदि की उपयोगिता के बारे में बताया। वहीं वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती सक्सेना ने तंबाकू से होने वाले कैंसर व अन्य घातक बीमारियों के वारे में बताया। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद हुसैन, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. सनोज मिश्रा, डॉ. हिरा आलम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें