फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में पहुंचे बुखार, नजला, खांसी के मरीज

विज्ञापन
बगरैन के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सभी 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। यहां वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। सभी केंद्रों पर 2446 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 42 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन


रविवार को जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। दबतोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जहीर अहमद ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। यहां 80 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं उसहैत के कटरा केंद्र पर एंटी रैबीज और एंटीवेनम के इंजेक्शन लगाए गए। मरीज़ों ने बताया कि दवा भी मिल रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 51 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगरैन पर लगे मेले का सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने निरीक्षण किया। अस्पताल के पास में गंदगी देख सफाई कराने के निर्देश दिए। यहां पर 52 मरीजों को देखा गया। वहीं नौली हरनाथपुर पीएचसी पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने सफाई व पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जिले की सभी पीएचसी पर शाम चार बजे तक 2446 मरीजों ने दवा लेने के साथ जांच कराई।

बगरैन के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा। संवाद

बगरैन के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें