फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिपाही की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कलौरा निवासी ह्देश यादव (21) पुत्र मुनेंद्र पाल सिंह की बाइक पटेल चौक पर गड्ढे में फंसकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठा उसका सिपाही भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायल भाई को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


ह्देश का भाई अवधेश उत्तर प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद की विलारी कोतवाली में बतौर सिपाही तैनात है। रविवार को ह्देश की पुलिस भर्ती परीक्षा मुरादाबाद में थी। परीक्षा देकर वह सिपाही भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर एक-एक फुट सड़क में गड्ढे होने की वजह से ह्देश की बाइक फंसकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको रौंद दिया। हादसे में ह्देश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश घायल हो गया। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही घायल सिपाही अवधेश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें