फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओपीडी में सर्दी और खांसी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या घटने लगी है। पहले 1400 से 1500 तक यहां आ रहे थे, जबकि अब 800 के आसपास ही मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी खुली। इसमें चार सौ मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी और खांसी से पीड़ित रहे।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के चलते दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में खांसी, सर्दी, जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ गईं हैं। यही कारण है कि जिला अस्पताल में इन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छोटे बच्चों सहित बुजुर्ग खांसी, जुकाम से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 400 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम व खांसी से पीड़ित मिले।


12 बजे के बाद दवा लेने पहुंचे मरीज मायूस लौटे
बदायूं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक रही। गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में अस्पताल में हॉफ डे रहा। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक महज चार सौ मरीज ही पहुंच सके। सोमवार को 12 बजे के बाद दवा लेने अस्पताल पहुंचे करीब तीन सौ से अधिक मरीजों को बिना दवा के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन




ठंड के कारण मरीजों की संख्या कम हुई है। इन दिनों खांसी, जुकाम व सर्दी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। गुरुगोविंद सिंह जयंती के अवकाश के चलते सोमवार को ओपीडी 12 बजे तक खोली गई। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल


डॉक्टर ने दवा लिखी, लेकिन दवा वितरण कक्ष हो गया बंद
12 बजे तक पर्चा बनवाकर डॉक्टर कक्ष तो पहुंच गए, वहां दवा भी लिखवा ली, लेकिन वितरण बंद हो जाने से दवा नहीं मिल सकी। अस्पताल आए मरीजों को दवा देने के बाद ही दवा वितरण बंद करना चाहिए था।- शमसुल, कबूलपुरा



उसहैत से आने में बज गए 12, अस्पताल मिला बंद
करीब पचास किलोमीटर दूर से दवा लेने आए हैं। ठंड की वजह से घर से आने में 12 बज गए। यहां आकर देखा तो अस्पताल बंद हो गया। बताया गया है कि अस्पताल 12 बजे तक का ही था। अब दवा के बिना ही लौट रहे हैं। कल फिर दवा लेने आएंगे। -लल्लू, बारी खेड़ा उसहैत

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें