फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड्ढों में तब्दील सड़क का शुरू हुआ पैचवर्क, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
12 जुलाई को प्रका​शित खबर। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुंवरगांव। आंवला-बदायूं मार्ग में गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। इस समस्या को पिछले दिनों प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। उसके बाद लोनिवि ने पेचवर्क का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आंवला-बदायूं मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढे और राहगीरों की परेशानी को अमर उजाला में 12 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया गया। उसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और सड़क के पैचवर्क का काम शुरू करा दिया है। इससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल अस्थायी मरम्मत से काम नहीं चलेगा। इस मार्ग का स्थायी रूप से पुनर्निर्माण कराया जाए। पीडब्ल्यूडी अभियंता ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए अभी पैचवर्क शुरू करा दिया गया है। बारिश के बाद सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

12 जुलाई को प्रकाशित खबर।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें