फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर हुई पेचिंग दे गई जवाब, दिखने लगे गड्ढे

विज्ञापन
वजीरगंज के कसेर गांव में नाला निर्माण शुरू। संवाद
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास सड़क पर बार-बार नाले का पानी भर जाने की वजह से एक महीने में ही पेचिंग जवाब दे गई। फिर से गहरे गड्ढे हो जाने से हाईवे पर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास दिल्ली हाईवे पर नाले का पानी भरने की शुरूआत जनवरी में हुई थी। इसके बाद सड़क पर गड्ढे हुए तो चार फरवरी को पीडब्ल्यूडी और ब्लॉक के अफसरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। नाले के पानी के निकास की अस्थायी व्यवस्था कराके पीडब्ल्यूडी ने गांव के पास ही सड़क के गड्ढों में सीमेंट मिश्रित बजरी से पेचिंग कर दी थी। गांव निवासी नेमपाल ने बताया कि पेचिंग महज दो सप्ताह ही टिक पाई।
चार दिन पहले हाईवे पर फिर से नाले का पानी भरा तो ग्राम पंचायत सचिव ने मजदूरों को बुलाकर पानी के निकास की व्यवस्था तो करवा दी, लेकिन सड़क पर तीन-चार स्थानों पर गहरे गड्ढे दिखाई दे गए। ब्लॉक कर्मियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी की तरफ से मौके पर आकर गड्ढों में फिर से पेचिंग कराने की जरूरत महसूस नहीं की गई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह बंद रही थी हाईवे की एक लेन
दिल्ली हाईवे पर फरवरी महीना की शुरूआत में नाले का पानी भरा तो सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हुई। गेहूं लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली समेत तीन वाहन सड़क पर पानी भरे गड्ढों में फंसकर पलट गए थे। हादसों की संख्या में इजाफा होने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने मौका मुआयना किया था। उन्होंने सड़क के गड्ढे भरे जाने तक गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास हाईवे की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी थी। करीब एक सप्ताह तक बदायूं, दिल्ली, मेरठ आदि की ओर आने- जाने वाले वाहन महज एक लेन पर ही गुजरे थे।

तीन-चार दिन पहले हाईवे पर फिर से नाले का पानी आ जाने से सड़क की पेचिंग उखड़ गई है। नाले के पानी के स्थायी समाधान की दिशा में कुछ विकल्पों पर गौर किया जा रहा है। इसमें पक्का नाला निर्माण भी शामिल है।- सर्वज्ञ अग्रवाल, बीडीओ






कसेर में नाला निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहत



वजीरगंज। बदायूं विधानसभा क्षेत्र के गांव कसेर में नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर के प्रयास से कराए जा रहे जा रहे नाला निर्माण से जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है। बरसात में लोगों की शिकायत रहती थी कि नाला न होने के कारण जलभराव के कारण आवागमन बेहद मुश्किल भरा हो जाता था। नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि जिला पंचायत निधि से क्षेत्र में सड़क, खड़ंजा और नालों का विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। संवाद

वजीरगंज के कसेर गांव में नाला निर्माण शुरू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें