फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिस्ट्रीशीटर पर चाय में नशा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि थाने में शिकायत की, लेकिन न तो कार्रवाई की गई और न ही उसका मेडिकल परीक्षण ही कराया गया। परेशान होकर परिवार के लोगों ने सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 16 मार्च की सुबह करीब दस बजे पीड़िता घर पर अकेली थी, परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। पीड़िता पास में ही मिट्टी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक हिस्ट्रीशीटर युवक उसे बहलाकर अपने साथ एक मकान में ले गया, जहां चाय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तेरे भाई को मार दूंगा। इसकी लिखित शिकायत परिवार ने कोतवाली में दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। बुधवार को पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ उझानी ने शिकायती पत्र मिलने के बाद तत्काल उझानी कोतवाली में बात कर मामले की जानकारी की। सामने आया कि दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज किए बिना ही आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें