फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री का पर्स-मोबाइल लूटा

Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पीड़ित राकेश कुमार।
विज्ञापन
बदायूं। शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात कासगंज से बरेली जा रही ट्रेन में एक लुटेरे ने वारदात को अंजाम दिया। ट्रेन पर चढ़ते समय लुटेरा यात्री के हाथ से मोबाइल और पर्स लूटकर भाग गया। शोर-शाराबा होने पर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने लुटेरे का पीछा किया, लेकिन लुटेरा रेलवे के आवास की तरफ दौड़ा और अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन


कुंवरगांव निवासी राकेश कुमार बरेली जाने के लिए मंगलवार रात आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इसी दौरान करीब आठ बजकर दस मिनट पर कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। राकेश जैसे ही ट्रेन पर चढ़े, वैसे ही पीछे से आए एक लुटेरे ने उसकी पेंट की जेब में हाथ डालकर पर्स निकाल लिया। पर्स निकलने का अहसास होने पर राकेश ने पीछे मुड़कर देखा तो लुटेरे ने उसके हाथ से मोबाइल फोन को भी छीन लिया और वह राकेश को धक्का देकर भागने लगा। राकेश ने लुटेरे को भागता देख शोर-शराबा मचाया। जिससे स्टेशन पर मौजूद अन्य लोग लुटेरे के पीछे दौड़े पड़े।
लुटेरा रेलवे आवास की ओर जाकर दीवार फांदकर फरार हो गया। इस बीच बरेली जाने वाली ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसके चलते राकेश बरेली नहीं जा सका। वहीं, घटना के दौरान रेलवे स्टेशन पर न जीआरपी थी और न आरपीएफ। लुटेरे के भागते हुए और लोगों के पीछे करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। राकेश ने बताया उसके पर्स में करीब ढाई हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें