फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चंदौसी में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत

Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सबीना बी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी प्रसूता सबीना की चंदौसी के निजी अस्पताल में बुधवार तड़के प्रसव के दौरान मौत हो गई। प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया था। जो पूरी तरह से स्वस्थ्य है। प्रसूता के पिता ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्रसूता के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी शमशाद खान ने एक साल पहले बेटी सबीना बी का निकाह गांव के ही मुस्तफा के साथ किया था। सबीना बी गर्भवती थी। मंगलवार देर शाम उसे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ससुराल पक्ष के लोग उसे फैजगंज बेहटा के आसफपुर स्थित सीएचसी ले गए।
हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे यहां से चंदौसी ले गए थे। जहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार तड़के प्रसव के दौरान सबीना ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। यहां ससुराल पक्ष के लोगों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग प्रसूता के शव को गांव ले आए। जहां पुलिस को सूचना दी गई। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें