फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खचाखच भरी ट्रेनों में धक्कामुक्की के बाद ही चढ़ पा रहे यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद भी यहां जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया है। बरेली जाने वाली तीनों यात्री ट्रेनें कासगंज से ही फुल आ रहीं हैं, बावजूद इसके धड़ाधड़ टिकट बेचे जा रहे हैं। सोमवार को अपराह्न 12:45 बजे वाली यात्री ट्रेन के 200 टिकट बिक्री किए गए, जबकि ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस कारण ट्रेन में चढ़ने के लिए 200 यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। हालांकि कई यात्री भीड़ देखकर ही लौट गए।
विज्ञापन

ट्रेनों में इन दिनों महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। बदायूं से लोग बरेली तक ट्रेन व अन्य संसाधनों से जा रहे हैं। इसके बाद बरेली से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस कारण ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। सोमवार अपराह्न 12:45 बजे कासगंज से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आई। ट्रेन पहले से ही खचाखच भरी हुई थी। यात्रियों ने बताया कि कछला स्टेशन पर ही ट्रेन पूरी तरह से भर गई थी। ट्रेन बदायूं जंक्शन पर पहुंची तब-तक यहां करीब दो सौ यात्री और धक्कामुक्की करते हुए उसमें चढ़ गए। बदायूं होकर गुजरने वाली तीनों पैसेंजर ट्रेनों का भी यही हाल रहा।
रामनगर गांव के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि परिवार के साथ महाकुंभ में जा रहे हैं। बरेली जाने के लिए कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन का टिकट लिया। भीड़ अधिक थी। इसलिए ट्रेन में नहीं बैठ सके। अब बस से जाएंगे।
विज्ञापन

भीकमपुर निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए हैं। ट्रेन आने पर बरेली तक जाएंगे, वहां से ट्रेन पकड़कर महाकुंभ में जाएंगे।




डीएम-एसएसपी ने किया स्टेशन और बस अड्डे का निरीक्षण
दिल्ली की घटना के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने रविवार रात रेलवे स्टेशन व रोडवेज स्टैंड का निरीक्षण किया। डीएम ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन पर व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही। आरपीएफ व जीआरपी से सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। इसके अलावा अधिकारियों ने यात्रियों से भी बातचीत की। यहां के बाद दोनों अधिकारियों ने रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण किया।



रोजाना बिक रहे 1200 से 1500 टिकट
बरेली-कासगंज के बीच छह जोड़ी यात्री ट्रेनें रोजाना चलती हैं। इनके लिए करीब 1200-1500 टिकट बेचे जाते हैं। इसके अलावा एक साप्ताहिक ट्रेन महाकुंभ के लिए यहां से होकर गुजरती है। इनमें दैनिक यात्री ही काफी होते हैं। इसके अलावा महाकुंभ जाने वाले भी बरेली जंक्शन से यहां तक आते-जाते हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें