फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस की चपेट में आकर दिल्ली जा रहे बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
दहगवां बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसे के बाद घटना स्थल पर खड़ी बस। संवाद - फोटो : टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर कस्बा दहगवां के पास प्राइवेट बस की चपेट में आकर दिल्ली जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की पत्नी, बहन और एक साल की मासूम बेटी घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राइवेट बस पकड़कर थाने पर खड़ी करवा दी है।
विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी रिंकू (28) पुत्र पूसाराम सोमवार को पत्नी सीमा, बहन शीला और एक साल की बेटी परी को लेकर बाइक से दिल्ली जा रहा था। वह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। रिंकू बाइक से जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां पहुंचा। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर पहुंच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर दहगवां सीएचसी पहुंची। यहां डॉक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। जरीफनगर क्राइम इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी ने बताया कि बस व चालक को पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें