फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने मुश्किल से उतारा

विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े युवक को परिवार के सुपुर्द करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर के कछला बस स्टैंड के पास एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे बमुश्किल नीचे उतारा। उसे परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी ब्रजेश कुमार कछला बस स्टैंड के निकट स्थित पानी की बड़ी टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक से नीचे आने की गुहार लगाई। दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को टंकी से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने युवक के दादा कल्याण सिंह और दादी विद्यावती को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। परिवार ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है और उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें