पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम के वार्षिक महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को धार्मिक कार्यक्रम चले। वानर भोज के बाद शुरू भंडारे में हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने प्रसाद पाया। महोत्सव समापन समारोह के तहत मंदिर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा की देखरेख में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। मंदिर परिसर में भक्तों की टोली ने संकीर्तन किया। भजनों की रसधार में भक्त सराबोर हो गए।
आयोजकों ने पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा को मनमोहक अंदाज में सजाया। फूल बंगला भी बनाया गया। वानर भोज से पहले पूजन कराया गया। दोपहर में पुरानी अनाज मंडी परिसर में भंडारा शुरू हुआ तो साधु-संतों को दान दक्षिणा दी गई। शाम तक चले भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाया।
व्यवस्थाओं में हरीओम गर्ग, सुनील कुमार सचदेवा, महेशचंद्र, राजीव भंडारी, राजेश जैन, उमाशंकर गोस्वामी, अजय गोपाल, प्रमोद कुमार शर्मा, अमित साहू, चंदन मेंदीरत्ता और संजय मित्तल आदि का सहयोग रहा।