फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा और डॉ. प्रतिभा बनीं पड़ोसी नंबर वन

Mon, 07 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम अमर उजाला की ओर से डीएम रोड स्थित राघव बारात घर परिसर में पड़ोसी नंबर वन की महफिल सजी। शुभारंभ जीएस हीरो के स्वामी अनुपम गुप्ता की मां तथा पत्नी ने गुब्बारे उड़ाकर किया। बच्चों ने डांस किया। अपने पड़ोसियों के विषय में कितनी जानकारी होती है? यह आज के मंच से साफ हुआ। इस प्रतियोगिता में कई महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। एक-दूसरे पड़ोसी के बारे में पूछे गए दिलचस्प सवालों के प्रतिभागियों ने गलत-सही जवाब दिए। गलत उत्तर मिलने पर प्रतिभागियों की संख्या घटती चली गई। आखिर में शहर के मुहल्ला आदर्शनगर की डॉ. प्रतिभा गुप्ता और सीमा यादव ने पड़ोसी नंबर वन का खिताब जीता। दोनों ही एक-दूसरे के सवालों का सटीक जवाब दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओम रेसीडेंसी के प्रतिनिधि सुभाष सेठी और समर ने बताया कि कंपनी बरेली-लखनऊ हाईवे (एनएच-30) पर रेसीडेंशियल टाउनशिप विकसित कर रही है। फोक्सबैगन के प्रतिनिधि अली अब्बास ने बताया यदि कोई कार बुक कराता है तो चार एएमआई पर छूट रहेगी।
मुख्य अतिथि एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र रुद्र अभिषेक, दूसरे नंबर पर रही छात्रा निहारिका बबिता राज और तीसरे स्थान पर रहे एंजिल गुप्ता को पुरस्कृत किया। संचालन परवेज खां ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रामकुमार अग्रवाला ज्वैलर्स के प्रतिनिधि साकेत, डिलीशियस फ्रू ड्स के डायरेक्टर शैफ राजेंद्र रावत के अलावा राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन, जीएस हीरो के स्वामी अनुपम गुप्ता, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संप्रेक्षक गौरव यादव, डीसी प्रशिक्षण गौरव सक्सेना, अमर उजाला के इवेंट हेड मोहम्मद सरफराज, ब्यूरो प्रभारी बलराम शर्मा, रजनी मिश्रा, राजीव गुप्ता, केवी गुप्ता, सिमी सक्सेना, विजय कुमार, संजीव सक्सेना,माधव, राजीव कुमार मौजूद रहे आदि थे।

सीमा यादव ने जीता सोने का पेंडेल
समारोह में एक लकी ड्रा भी हुआ। छात्रा निहारिका ने लकी ड्रा निकाला। यह ड्रा पड़ोसी नंबर वन रहीं सीमा यादव के नाम रहा। मुख्य आयोजक रामकुमार अग्रवाला ज्वैलर्स की ओर से सोने का पेंडेंल दिया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने सीमा यादव को दिया। सीमा यादव उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक जगत की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें