फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश मे हुए दंगों के पीछे है सपा-भाजपा का हाथ’

Sun, 06 Sep 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्दीकी शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। गांव  कंचनपुर स्थित नखासा बाजार में आयोजित इस सम्मेलन में  नेता प्रतिपक्ष ने  कहा कि जनता को अच्छे दिन आने का लालच देकर पीएम बनने वाले को देश की  बिल्कुल परवाह नहीं है। वह विदेश यात्राएं कर रहे हैं और किसान आत्महत्याएं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उद्योगपतियों से पांच सौ करोड़ रुपये  लिए। इसमें से चौदह करोड़ चुनाव मैनेज करने पर खर्च किए। अब चंदा देने वालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टेबलेट, बेरोजगारी भत्ता और न  जाने क्या-क्या देने की घोषणा करके सरकार बनाने वाली अखिलेश सरकार को गरीबों और मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में साढ़े तीन सौ दंगे हुए हैं। सपा के विधायक  और मंत्री जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। जनता अब इन्हें सबक सिखाने को तैयार है। आने वाले विधानसभा चुनाव में  मायावती के नेतृव में सरकार बनेगी।
इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष  अरशद अल्वी ने गजल पढ़ी। काजी रिजवान ने आभार व्यक्त किया।  सम्मेलन में   बिल्सी विधायक हाजी विट्टन, दातागंज विधायक सिनोद शाक्य, बरेली-मुरादाबाद  मंडल के जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र, ब्रह्मस्वरूप सागर, गुच्छन इरफान,  डां क्रांती, राममूर्ति सिंह, हेमेंद्र गौतम, हेमेंद्र आर्य जरगाम जफर,  एमएलसी जितेंद्र यादव, जगदीश शरण, पूर्व चेयरमैन नवाब हसन, चेयरमैन, गुलाम  सरबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें