फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 15 अक्टूबर से शुरू हो सकती है धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र शुरू होने थे, लेकिन बारिश की वजह से जिले में धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। जिले में लगातार हुई बारिश के चलते किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है, जिसके कारण धान की कटाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


खाद्य एवं विपणन विभाग ने स्थिति को देखते हुए अभी केंद्रों का संचालन शुरू नहीं किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खेतों में नमी अधिक होने से धान में भी नमी ज्यादा रहेगी, जो मानक के अनुसार नहीं है। अब 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में धान के 39, बाजरा के 16 और चार मक्का के क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांटा-बांट, नमी मापक यंत्र और बोरों की व्यवस्था कर ली गई है। वहीं बाजरा की खरीद साफ्टवेयर के चलने के बाद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-
फसल क्रय केंद्र पुराना भाव नया भाव
धान- 39- 2360 2441
बाजरा - 16 - 2775 2900
मक्का - 04 - 2400 2410


खरीद खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन का आदेश आते ही खरीद शुरू करा दी जाएगी। उम्मीद है कि 15 अक्तूबर से खरीद शुरू हो सकती है। वहीं बाजरा की खरीद सॉफ्टवेयर शुरू होने के बाद शुरू कराई जाएगी। - एडी शर्मा, प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें