फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नील गाय से टकराकर टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। कासगंज से उझानी जाते समय मंगलवार की शाम शेखूपुर भट्टे के पास नीलगाय और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में उझानी निवासी टेंपो चालक खलील कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने घायल चालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि खलील कुरैशी ऑटो लेकर कासगंज से उझानी जा रहे थे। शेखूपुर भट्ट के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से ऑटो उससे टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होने से चालक घायल हो गया था। चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें