फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बढ़ाए गए बेड, काशीपुर और बरेली से मिली ऑक्सीजन सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच ऑक्सीजन की सप्लाई में आशा के अनुरूप सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज को बरेली से 45 और काशीपुर से 60 ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई मिली है। अधिकारियों का कहना है कि कई देशों से तरल मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई भारत पहुंच रही है। कच्चा माल भी आ रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई में जल्द सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए 140 बेड हैं। इनके बढ़ाकर अब 185 कर दिया गया है। आईसीयू में 40 बेड की व्यवस्था है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में गंभीर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। इन सभी को ऑक्सीजन पर रखा गया है। गंभीर संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने के बावजूद राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिलने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई में इजाफा नहीं हो रहा। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 589 नए मामले सामने आए हैं। इनमें भी काफी लोगों को भर्ती कराने और ऑक्सीजन देने की जरूरत हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह से प्रबंधन कर जरूरतमंद संक्रमितों को ऑक्सीजन दी जा रही है।
जिला अस्पताल को दिए गए दो ऑक्सीजन सिलिंडर
जिला अस्पताल में भी चार दिन से ऑक्सीजन का संकट चल रहा है। दो दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज ने जिला अस्पताल को दो ऑक्सीजन सिलिंडर दिए थे। बुधवार को भी जिला अस्पताल को दो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि पूरी टीम लगी हुई है। ऑक्सीजन के बैकअप की जरूरत है। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से भी ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए बरेली और काशीपुर ऑक्सीजन प्लांट के अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में बेड बढ़ाए गए हैं। काशीपुर और बरेली प्लांट से ऑक्सीजन की कुछ सप्लाई मिली है। इस समय 96 संक्रमित ऑक्सीजन पर हैं। आईसीयू में भी बेडों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। जरूरत होने पर और बेड बढ़ाए जाएंगे। - डॉ. राम मिलन, नोडल अधिकारी कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें