फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट एंबुलेंसों को नहीं मिल रही ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में ऑक्सीजन नहीं मिलने से प्राइवेट एंबुलेंस संचालक भी परेशानी में आ गए हैं। वह गंभीर मरीजों को अस्पताल तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे मरीजों के साथ-साथ उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में ऑक्सीजन की कमी चल रही है। जिले में रोजाना करीब 300 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं और करीब 10-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस समय उन्हें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। उनमें तमाम मरीज ऐसे हैं जो सिर्फ ऑक्सीजन पर जीवित हैं।
पिछले एक सप्ताह से प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। बताते हैं कि जिले में करीब 20 प्राइवेट एंबुलेंस हैं। उनमें अधिकतर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के नजदीक खड़ी रहती हैं। ऑक्सीजन की किल्लत से एंबुलेंस किसी गंभीर मरीज को अस्पताल नहीं ले जा पा रहीं हैं।
विज्ञापन

जब से जिले में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी शुरू हुई है। तब से प्राइवेट एंबुलेंस को भी ऑक्सीजन नहीं मिली है। किसी मरीज को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे एंबुलेंस खड़ी होने की नौबत आ गई है। - गौरव साहू, प्राइवेट एंबुलेंस संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें