फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर एंबुलेंस में पड़े रहे कोरोना मरीज, मिलती रही ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। रविवार रात तीन मरीज अलग-अलग एंबुलेंस में सवार होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी की वजह से उन्हें रातभर एंबुलेंस में ही रहना पड़ा। सोमवार सुबह तीनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार रात होम क्वांरटीन तीन मरीजों को कई घंटे एंबुलेंस में बिताने पड़े। बताते हैं कि ये मरीज जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। वह जांच रिपोर्ट आने के बाद से होम क्वांरटीन थे, लेकिन रविवार रात अचानक उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें सांस लेना दूभर हो गया। उनके परिवार वाले ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं कर पाए। थक हार कर उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया। रात करीब एक बजे उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एक-एक करके यहां तीन एंबुलेंस कोरोना के मरीजों को लेकर आ गईं। उन्हें कॉलेज में भर्ती कराना था। रात एक बजे से उन्हें भर्ती करने की प्रक्रिया चलती रही, लेकिन वह भर्ती नहीं हो सके। रातभर मरीज एंबुलेंस में ही पड़े रहे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मरीजों को भर्ती करने का नंबर आया। हालांकि उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया लेकिन इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इस दौरान मरीजों को बहुत आराम मिला। उन्हें लगातार ऑक्सीजन मिलती रही। इससे उन्हें अस्पताल से ज्यादा एंबुलेंस आरामदायक लगी।
रविवार रात तीन एंबुलेंस कोरोना मरीजों में कई घंटे तक घिरी रहीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती ही नहीं किया जा सका। सुबह मरीजों को भर्ती किया गया। तब कहीं एंबुलेंस खाली हुईं और दूसरे मरीजों को लाने-ले जाने में लगाई गईं। - रोहित यादव, प्रभारी 102 व 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें