फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन, सभी तरह के भारी वाहन होंगे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा यात्रा के दौरान किसी तरह का व्यवधान पैदा न हो इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। रूट डायवर्जन सुबह आठ बजे से गंगा यात्रा के बदायूं में रहने तक लागू करेगा। रूट डायवर्जन सभी तरह के भारी वाहनों पर लागू होगा।
विज्ञापन

गंगा यात्रा के दौरान लागू किए गए रूट डायवर्जन के मुताबिक जलालाबाद, फर्रुखाबाद से आगरा, कासगंज दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बदायूं की ओर नहीं आएंगे। ऐसे वाहनों को फर्रुखाबाद होते हुए पास किया जाएगा। संभल, गुन्नौर की ओर से जरीफनगर, सहसवान की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। कासगंज की ओर से कछला, उझानी की ओर आने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। बरेली से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहनों को बाईपास से मेडिकल कॉलेज होते हुए नौशेरा, कादरचौक, गंडुंडवाड़ा होते हुए पास किया जाएगा। मुरादाबाद से दिल्ली, कासगंज, आगरा जाने वाले वाहनों को इस्लामनगर से बहजोई होते हुए पास किया जाएगा। मुरादाबाद, चंदोसी से फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों को फैजगंज बेहटा होते हुए बिसौली, वजीरगंज, खेड़ा नवादा, दातागंज से मदनापुर की ओर पास किया जाएगा। बदायूं से एटा, अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास से नौशेरा, कादरचौक होते हुए पास किया जाएगा। गंगा यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को रूट डायवर्जन के लिए कई स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाने का काम पूूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें