फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया को पीटकर किया था अधमरा, इलाज के दौरान दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक सप्ताह से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत से लड़ रहा दूधिया सोमवार रात आखिरकार हार गया। 19 जनवरी को कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वाले पहले उसे बरेली, फिर दिल्ली ले गए लेकिन दूधिया की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजन शव लेकर गांव लौटे और बाद में उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर निवासी अमर सिंह उर्फ नेताजी (45) पुत्र बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम गनेशपुर में दूध का काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक अमर सिंह 19 जनवरी की शाम बाइक लेकर गनेशपुर दूध खरीदने गया था। परिवार वाले देर रात तक उसका इंतजार करते रहे। जब दूधिया वापस नहीं आया तो परिवार वाले उसे तलाश करने के लिए निकल पड़े। परिवार वाले उसे खोजते हुए गनेशपुर के नजदीक पहुंच गए, जहां रास्ते में अमर सिंह घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वाले तुरंत उसे बरेली ले गए, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। तभी से दूधिया का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दूधिया के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम हुआ। परिवार वाले सुबह शव लेकर गांव लौटे। इस संबंध में भतीजा ओमेंद्र पुत्र राकेश आंवला कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुका है लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। सुबह इसकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस से परिवार वालों की नोकझोक हुई। परिवार वालों ने पुलिस से हत्यारोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोपहर बाद दूधिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूधिया तीन भाइयों में मझला था। उसके पांच बच्चे पूजा, विष्णु, देवा, रोशनी, नंदनी है। पत्नी मंजू ने कुंवरगांव पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें