फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत, पिता ने थाने में तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। झोलाछाप के इलाज से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने छोलाछाप पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल झोलाछाप को हिरासत में ले लिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

उघैती के गांव सिद्घबरौलिया निवासी तिलकधारी के डेढ़ साल के बेटे तरुण को सर्दी जुकाम के साथ बुखार आ गया था। शनिवार रात में ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर वह तरुण को लेकर गांव के ही एक बंगाली झोलाछाप के पास चला गया। आरोप है कि दवा देने के साथ झोलाछाप ने एक इंजेक्शन भी तरुण को लगाया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद तरुण ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप ने मामले को रफादफा करने की काफी कोशिश की। रविवार को उघैती थाने पहुंच कर तिलकधारी ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इसके बाद झोलाछाप को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें