फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप खिली तो ठंड से मिली राहत, शाम को फिर बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोहरा और शीतलहर से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकले, जिससे बाजारों में खासी रौनक रही। धूप में बच्चों और बुजुर्गों ने छतों और घरों के बाहर बैठकर आनंद लिया। हालांकि शाम होते-होते मौसम फिर सर्द हो गया।
विज्ञापन

कई दिनों बाद रविवार को निकली धूप से लोगों के चेहरे खिले दिखे। बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में जाकर कैद हो गए। कई दिनों के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। कोहरा और शीतलहर चलने से परेशान लोगों के लिए रविवार राहत देने वाला दिन रहा। जबकि सुबह और शाम ढलने के बाद बेहद सर्दी का एहसास होता रहा है। वहीं रविवार को मौसम अच्छा होने से लोग बाहर निकले और बाजार में भी रौनक दिखी। शहर के गांधी नगर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में भी खरीदारों की भीड़ रही। इसके अलावा शहर के बड़ा बाजार, छह सड़का, नेहरु चौक आदि में भी खासी हलचल रही। रविवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें