फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ को देना होगा 2.25 लाख हर्जाना

Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
हर्जाना - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विज्ञापन
गलत इलाज से अपाहिज हो गया था एक बच्चा
शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर गुप्ता को इलाज में गलती के लिए 2.25 लाख रुपया हर्जाना देना होगा। यह आदेश जिला उपभोक्ता फोरम की पीठ ने सुनाया है। डॉ. गुप्ता के इलाज से शहर का एक बच्चा अपाहिज हो गया था। 
शहर के मोहल्ला अल्फा खां सराय निवासी अनिल जोशी ने अपने आठ वर्षीय बेटे नितिन जोशी के हाथ का इलाज डॉ. बीआर गुप्ता से 1996 में कराया था। गलत इलाज की वजह से नितिन का एक हाथ खराब हो गया। अनिल जोशी ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। नितिन के बालिग होने के बाद वह खुद (नितिन) मामले में पक्षकार बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सुनवाई के बाद पीठ के अध्यक्ष शिवकरन, सदस्य प्रवीन यादव, मधु सक्सेना ने 24 सितंबर को इस मामले में फैसला सुनाया। डॉ. बीआर गुप्ता को इलाज के लिए 50 हजार रुपये मय नौ प्रतिशत ब्याज के देने होंगे। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक क्षति के लिए 25 हजार और हाथ खराब होने के एवज में नितिन को 1.50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति अदा करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें