फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर शक्तिशाली बनें ब्राह्मण

Sun, 08 May 2016 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

परशुराम जयंती पर कारचौक  में हुआ सम्मेलन
जातिगत आरक्षण की खिलाफत का संकल्प लिया
 भगवान परशुराम जयंती कादरचौक में भी धूमधाम से मनाई गई। हवन-पूजन और सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने जातिगत आरक्षण की खिलाफत करने का संकल्प लेने की बात भी समाज से कही। कार्यक्रम में समाज के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

परशुराम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेष पाठक ने कहा कि हमें अपने संस्कारों को बचाना होगा। जिन लोगों ने भी ब्राह्मणों को कम आंका है उन्होंने धोखा खाया है। जिलाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने संगठित और संस्कारवान बनने पर जोर दिया। सम्मेलन में पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा महासभा का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। शिब्बू उपाध्याय को युवा मंच अध्यक्ष, श्यामसुंदर उपाध्याय को मंडल उपाध्यक्ष, राजेश मिश्रा को प्रदेश सचिव, जितेंद्र मिश्रा को जिला सचिव, अशोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष और संजीव पाठक को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर पीसी शर्मा, सतीश शर्मा, गिरिराज शर्मा, मुनीश पंडित, हरिवंश किशोर मिश्रा, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल मिश्रा, अनिल द्विवेदी, प्रवीन शुक्ला, राजीव मिश्रा, बृजेश शर्मा, अतुल मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, निर्दोष शर्मा आदि रहे। अनुपम बाल शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन राजेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें