बिसौली। सहसवान जा रहे बाइक सवार जीजा और साले की बाइक में पीछे से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। साले की हालत गंभीर है। गांव मोकमपुर निवासी जुगेंद्र अपने बहनोई शनि निवासी हियात नगर संभल के साथ सहसवान के गांव परमे जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर रतनपुर कोठी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जुगेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार की तलाश जारी है।संवाद