फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओपीडी रही बंद, इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर ।संबाद
विज्ञापन
बदायूं। दीपावली के अवकाश के कारण मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। त्योहार के दौरान खानपान की गड़बड़ी और पटाखों के धुएं से लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हुईं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों का आना-जाना लगा रहा। अधिकतर मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और सांस की दिक्कत जैसी शिकायतें लेकर पहुंचे। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार, मंगलवार को करीब 80 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि दीपावली पर आमतौर पर ऐसी स्थिति बनती है। इसलिए पहले से स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। इमरजेंसी में दो डॉक्टर, तीन नर्स और फार्मासिस्ट लगातार ड्यूटी पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और मिठाइयों के अत्यधिक सेवन से ऐसी दिक्कतें आम हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि त्योहार के अवकाश की वजह से ओपीडी बंद है। वहीं, अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया और मरीजों के लिए अतिरिक्त दवाओं की व्यवस्था की गई। सीएमएस ने लोगों से अपील की कि त्योहारों में खानपान पर संयम रखें।
उन्होंने कहा कि अस्थमा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इधर, शहर में प्राइवेट डॉक्टरों ने भी बताया कि त्योहारों के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कई क्लीनिक पर शाम तक जांचें चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें