फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक वर्षीय मासूम की मौत, हंगामा

Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में मारपीट करते मासूम के परिजन और टेंपो चालक स्त्रोत वी
विज्ञापन
बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र में जीबी गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चे के परिजनों और ई-रिक्शा चालक के बीच मारपीट हो गई। काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरेला निवासी ओमवीर सोमवार को अपने परिवार के साथ बाइक से कछला घाट गए थे। उनके साथ उनका एक वर्षीय पुत्र सुशांत भी था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे लौटते समय जीबी गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में मासूम सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई। घटना के बाद परिजन और राहगीर घायल बच्चे को तत्काल उझानी के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। गुस्साए परिजनों और ई-रिक्शा चालक के बीच मेडिकल कॉलेज परिसर में कहासुनी के बाद झड़प हो गई। दोनों में मारपीट होने से हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

-
मारपीट होने का वीडियो हुआ वायरल
- राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉल में परिजनों और टेंपो चालकों में मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट होती हुई साफ दिखाई दे रही है। मारपीट में महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन


-
वर्जन बाद में मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें