फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के रास्ते पर चलने वाला नहीं होता परेशान : स्वामी रामचंद्राचार्य

विज्ञापन
अब्दुल्लागंज में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
उझानी। अब्दुल्लागंज के बड़े हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्राचार्य ने भक्तों को धर्म के रास्ते पर चलने की सलाह दी। बोले, सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति को मुश्किल समय में भी परेशानी नहीं होती। इससे पहले महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।
विज्ञापन

कलश यात्रा बड़े हनुमान मंदिर से सोमवार पूर्वाह्न में शुरू हुई। मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा की देखरेख में कलशयात्रा का मंदिर के महंत कमलाकांत महाराज और राजीव लोचन ने पूजन किया। दोपहर बाद कलशयात्रा मंदिर में लौटकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। अपराह्न में मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी रामचंद्राचार्य ने कहा कि प्रभु का स्मरण करने से संकट का हरण होता है। कहा, अच्छे कर्म के फलस्वरूप ही कथा सुनने का पुण्य प्राप्त होता है। कथा और कलश यात्रा में आनंद कुमार मिश्रा, ममता शर्मा, प्राचुल शर्मा, पंकज सक्सेना, बबलू शर्मा, गुनगुन शर्मा, शकुंतला शर्मा, प्रमोद कुमार आदि का सहयोग रहा।

अब्दुल्लागंज में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक- फोटो : Archive

अब्दुल्लागंज में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें